फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीते चार मई को धर्मपुर बाजार में अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट का शनिवार को खुलासा हुआ। इसमें शामिल दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा इस गिरोह में शामिल एक आरोपी की बुआ भी गिरफ्तार हुई है। इन आरोपियों ने मोतीराम अड्डा बाजार गोरखपुर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:25 बजे अगया नहर के पास ग्राम भैसी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अरविंद यादव उर्फ बड़कू ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल होकर वह पकड़ा गया। उसके साथ दूसरा आरोपी अनूप राजभर भी मौके से दबोच लिया गया। बाद में पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अरविंद की बुआ माया देवी को भी उसी दिन उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस के खोखे, नकदी, दो आधार कार्ड, एक पासबुक और बिना नंबर की बाइक बरामद की। इसके अतिरिक्त पूछताछ में आरोपियों के निशानदेही पर लूट के जेवरात भी बरामद किए गए, जिनमें लगभग 1.260 किलोग्राम चांदी, 21 ग्राम सोना, चार जोड़ी पायल और दो सोने की गलाकर बनाई गई टिकिया शामिल हैं।
सुनसान स्थानों पर स्थित दुकानों को बनाते थे निशाना
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पैसे के लालच में संगठित होकर स्वर्ण कारोबारियों को निशाना बनाया। उन्होंने हाल ही में चार मई को धर्मपुर बाजार महराजगंज और 26 अप्रैल को मोतीराम अड्डा बाजार झगहा, गोरखपुर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी सुनसान स्थानों पर स्थित सर्राफा दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचते थे और मौका मिलते ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
गलाकर टिकिया में बदल देते थे सोना
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड अरविंद यादव पहले से ही कई संगीन मामलों में वांछित था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि लूट के बाद सोने के आभूषणों को पहचान से बचाने के लिए गलाकर टिकिया में बदल दिया जाता था। ये टिकिया अरविंद की फुआ माया देवी को सौंप दी जाती थीं, जो उन्हें बेचकर आरोपियों को रकम देती थीं।
गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
अरविंद यादव उर्फ बङकू निवासी गायघाट खुर्द थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर, अनूप राजभर निवासी कुसम्ही बाजार टोला जरदा थाना एम्स जनपद गोरखपुर एवं माया देवी पत्नी आदित्य उर्फ दीपू यादव निवासी नकहा नंबर-एक लोटस वैली मैरिज हाल के पीछे थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भिटौली जनपद महराजगंज, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, थाना कैंट जनपद गोरखपुर, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर में इनके खिलाफ केस दर्ज है। मुख्य आरोपी अरविंद यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं, गिरोह सुनसान दुकानों को निशाना बनाता था।
पुलिस टीम को मिला ईनाम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये ईनाम देकर सम्मानित किया। एसओजी, स्वाट टीम और भिटौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने टीम का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें