फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात को कस्तूरबा स्कूलों में दर्ज होगी उपस्थिति

Tue, 09 Jan 2024 09:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अब रात में भी ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। रोजाना रात में नौ बजे हाजिरी दर्ज की जाएगी। महानिदेशालय इसकी मॉनीटरिंग करेगा, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इनमें छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी निवास करती हैं। हाल के दिनों में लगातार शिकायतें आ रही थी कि जिन शिक्षिकाओं का घर आसपास है वह रात में घर चली जाती हैं। कुछ छात्राएं भी नहीं रूकती। इस पर जिले स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल भी की जाती है, जिससे छात्राएं व शिक्षिकाओं का रात्रि निवास हो रहा है या नहीं। सुरक्षा के लिहाज से भी जांच जरूरी है। अब शासन स्तर से ही निर्देश मिला है कि अब रात को नौ बजे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि हाजिरी की प्रक्रिया पहले से है। सभी को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें