फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेंट हाउस की दुकान में चोरी की कोशिश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में शनिवार देर रात एक टेंट हाउस एवं हार्डवेयर की दुकान में चोरी की कोशिश की गई। हालांकि दुकानदार की सतर्कता से चोर सफल नहीं हो सके और ट्रक लेकर मौके से भाग गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धानी बाजार निवासी विशाल उर्फ सोनू पुत्र भगवान दास की हाईवे किनारे टेंट हाउस एवं हार्डवेयर की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात घर की घंटी बजने पर वह बाहर निकले। बाहर आने पर देखा कि दुकान के सामने रखा जनरेटर अपनी जगह पर नहीं था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति ट्रक स्टार्ट कर मौके से भाग निकले।
घटना के बाद जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो संदिग्ध जनरेटर चोरी करने की कोशिश करते दिखाई दिए। दुकानदार के बाहर निकलते ही दोनों आरोपी ट्रक लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें