फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नामांकन में दिग्गजों को बुलाकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई है। महराजगंज से दो प्रमुख दलों भाजपा और बसपा के उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में कई दिग्गजों के जुटने की चर्चा है।
बताया जा रहा है कि नामांकन सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत वीरेंद्र चौधरी के नामांकन के दिन मौजूद रहेंगे। इन नेताओं के मौजूद रहने के सियासी मायने हैं। खड़गे जहां दलित समाज के प्रभावशाली नेता हैं। वहीं कुर्मी बिरादरी से आने वाले भूपेश बघेल भी यहां के वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। मालूम हो कि महराजगंज सीट पर कुर्मी मतदाता काफी ज्यादा हैं, जो जीत-हार तय करते हैं। यही मतदाता भाजपा नेता पंकज चौधरी की जीत का आधार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन उम्मीदवार के नामांकन में दो और चेहरे जो शामिल होंगे उनमें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी यहां मजबूती से लड़ रही है। बड़े नेताओं के आने से निश्चित ही उसका फायदा पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें