फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 बोरी कद्दू बीज के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर छठ पर्व की भीड़ का फायदा उठाकर कद्दू बीज की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह शीतलापुर सीमा क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन

शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और शीतलापुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर लदी बोरियों के अलावा सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई बोरियां भी मिलीं। गिनती में कुल 15 बोरी कद्दू बीज बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुनीब निवासी धमऊर, थाना निचलौल के रूप में हुई। आरोपी, बाइक और बरामद बीज को निचलौल कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस चौकियों को एसएसबी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। तस्करी रोकने के लिए टीमें सीमा पर लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


छठ की व्यस्तता का उठाना चाहता था फायदा
बताया जा रहा है कि छठ पर्व के चलते सोमवार सुबह लोग पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सीमा पार खेप पहुंचाने की फिराक में था। उसने पहले से ही बीज की बोरियां झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई। पिछले हफ्ते भी एसएसबी ने कद्दू की 21 बोरियां बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें