फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रंजिश में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बैसार गांव में सोमवार को आपसी रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बैसार निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता का सोमवार को पड़ोसी श्याम करन गुप्ता और उनके बेटों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान श्यामकरन, उनके बेटे अर्जुन, दीपू और एक अज्ञात व्यक्ति ने कृष्ण कुमार के साथ मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की टेंट की दुकान है। इसी कारोबार को लेकर उनके बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। परिजन के मुताबिक, सोमवार को इसी रंजिश में कृष्ण कुमार की पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे अशोक की तहरीर पर श्यामकरन, अर्जुन, दीपू और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें