फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, 1.24 लाख नकद ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी का मामला, आसपास के लोगों के पहुंचने पर भागे चोर
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के जंगलजाेगिया बारी में चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोरों ने घर में सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। नाबालिग के शोर मचाने पर घर में रखी नकदी व सामान लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को वह देवरानी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी। उस रात घर पर केवल नाबालिग बेटा व बेटी थे। इसी दौरान रात में करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भैंस बेचकर घर में रखा गया 1.24 लाख रुपये नकद और आभूषण लेकर भागने लगे। उसी दौरान नाबालिग बेटी जग गई और शोर मचाने लगी तो चोरों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे तो चोर नकदी लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें