फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झूठी सूचना देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डायल 112 पर दी थी झूठी सूचना, सभी आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण में मुहर्रम के दौरान माहौल बिगाड़ने की आशंका और डायल 112 पर कथित रूप से झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सद्दाम हुसैन ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि गांव में मुहर्रम का आयोजन नहीं होने दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बुलाकर पूरे मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि विवाद का कारण ग्राम प्रधान द्वारा हाल ही में बनवाई गई आरसीसी सड़क था। ताजिया को उसी मार्ग से ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद पाया कि मुहर्रम आयोजन पर रोक जैसी कोई स्थिति नहीं थी और सूचना भ्रामक निकली।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गलत सूचना देकर अनावश्यक तनाव पैदा करने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते सद्दाम हुसैन (20), इमरान (18), फैसल (18), छोटू पटेल (35) और विद्यासागर (48) के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान अफवाह फैलाने, झूठी सूचना देने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना देने से पहले उसकी सत्यता सुनिश्चित करें, ताकि अनावश्यक रूप से पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें