फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्प दंश से वृद्ध की हालत गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा शीतलापुर भट्ठी टोला निवासी एक 70 वर्षीय व्यक्ति किसी जहरीले सर्प दंश का शिकार हो गए। उनकी हालत गंभीर देख परिजनों ने उन्हें तत्काल निचलौल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम शीतलापुर भट्ठी टोला निवासी मानिक (70) पुत्र मुन्नी को शनिवार को खेत में काम करने गए थे उसी समय किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 वायल एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) लगाया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने और हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें