फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरवा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव खरहरवा में शनिवार की रात घर में सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घर वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल भेजवाया गया है ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरहरवा गांव निवासी जन्नतुनिशा ( 52 वर्ष ) शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी । रात को अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सो रही जन्नतुनिशा पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया । महिला के गले और हाथ में गहरे जख्म हैं। घायल महिला की बेटी मोमिना ने बताया कि रात को हम लोग घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। रात लगभग एक बजे के आसपास अचानक मां के चिल्लाने की आवाज आई । वे लोग बाहर निकल कर आए तो देखा कि मौके से कोई भाग रहा है । परिजनों ने भाग रहे व्यक्ति का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में न आ सका। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कारवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें