फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगदवा राजा टोला बीट नर्सरी में 16 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर हमले का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुभागी ने बताया कि गांव के ही बैजनाथ, राकेश, बृजेश, तूफानी, रामकिशुन, उमेश सहित कई लोगों ने मिलकर उनके घर के सामने पहुंचकर उन्हें, पति बुद्धू, बेटे विशाल और बेटी सुराती को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसमें परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी बैजनाथ, राकेश, बृजेश, तूफानी, रामकिशुन तथा उमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें