फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चारपाई उठाने पर धारदार हथियार से हमला, दंपती समेत तीन घायल

Thu, 19 Sep 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के लेदी गांव में बृहस्पतिवार को चारपाई उठाने से पड़ोसी नाराज हो गया। इसके बाद गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमलाकर दंपती समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के लेदी निवासी विश्वनाथ ने दरवाजे पर पड़ी पड़ोसी की चारपाई को उठा किनारे कर दिया। इसको लेकर पड़ोसी और विश्वनाथ के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई। फिर पड़ोसी आक्रोशित होकर धारदार हथियार और लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने विश्वनाथ (60) पत्नी जडावती देवी (57) और खुशबू (13) की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।
घायल विश्वनाथ की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के दौरान चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। उसके बाद पड़ोसी घायलों को धमकी देते हुए छोड़ भाग निकले। घटना के बाद से काफी देर तक ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें