फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक मतदेय स्थल होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्षक मतदेय स्थल होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में सुंदर व आकर्षक मतदेय स्थलों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विकास विभाग की तरफ से सभी ब्लॉकों से एक-एक उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम मांगे गए हैं। नाम मिलने के बाद उनकी सत्यता जांची जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

छठे चरण में तीन मार्च को जिले के 2,221 मतदेय स्थलों पर चुनाव होना है। प्रत्येक विधानसभा में मतदेय स्थलों को मतदान दिवस से पहले सजाने का निर्देश दिया गया है। इनमें से अधिकतर मतदेय स्थलों पर आकर्षक रंग से रंगाई-पुताई का कार्य किया गया है, जबकि कुछ बूथों पर कार्य अंतिम चरण में है। विकास विभाग की ओर से जिले के आकर्षक बूथों को सजाने के उद्देश्य से पहल प्रारंभ कर दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ एक-एक विद्यालय का नाम उपलब्ध कराएं, जिससे कि उन्हें पुरस्कृत किया जा सके। स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी 12 ब्लॉकों के आकर्षक बूथों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें