फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुरवा के लौकियाबान टोले पर बृहस्पतिवार की रात 20 वर्षीया नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका एक चार माह का श्रेयांश नामक बेटा भी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमौरा गांव निवासी बेलई की पुत्री निशा ने पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुरवा के लौकियाबान टोला निवासी सोनू से डेढ़ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। मृतका तीन दिन पहले अपने मायके गई थी। वहां से बृहस्पतिवार को ससुराल वापस आई थी। उसी दिन पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतका के पिता बेलई ने आरोप लगाया कि ससुराल में आए दिन उसे मारा-पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ घटी घटना की जानकारी गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे दी। तब उन्होंने पुलिस को फोन कर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें