फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरखपुरा में 3.17 करोड़ से बनेगा बरात घर, 11 माह में होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा विकासखंड की ग्राम पंचायत हरखपुरा में शुक्रवार को 3.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बरात घर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

परफॉर्मेंस ग्रांट से बनने वाले इस भवन को 11 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड कंस्ट्रक्शन, पटना को सौंपी गई है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कनौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास केवल सड़क, नाली और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन

लोगों की जरूरतों के अनुरूप सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। हरखपुरा में बनने वाला बरात घर मांगलिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में उपयोगी साबित होगा। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा और आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें