परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनगड़ा में पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, धनगड़ा निवासी केश्वर वर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही राम उचित वर्मा, सुदर्शन वर्मा, विनोद वर्मा और गोपी वर्मा ने पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।