फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी हुई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, 28 मार्च को सिकड़ा कोइलाडांड निवासी सुखदेव यादव की बाइक चोरी हो गई थी। मामले में तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक युवक खड़खड़िया क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को घेराबंदी कर आरोपी कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान निवासी मोहनपुर पासी टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी उदय पुत्र जसवन्त निवासी मोहनपुर के साथ मिलकर ग्राम सिकड़ा से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें