महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को परेड मार्च अप/स्क्वाड ड्रील कराते हुए निरीक्षण किया। एएसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ भी लगवाई।
एएसपी ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से परेड, व्यायाम करना चाहिए। मंगलवार को परेड व योगाभ्यास/शस्त्राभ्यास/ड्रिलस्क्वाड कराया गया। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने एवं विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए डायल यूपी 112 गाडियों, आरक्षी बैरक, मेस, शौचालय, फील्ड यूनिट, रेडियो शाखा, 112 कंट्रोल रूम, डीसीआर कक्ष, महिला हॉस्टल,आरटीसी बैरक आदि का निरीक्षण किया। कमियों को पूर्ण करने एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।