फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दायित्व के प्रति बेहतर कार्य करने में आशा राघव देवी प्रथम

Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 लाभार्थियों को फाइलेरिया कीट के साथ ही आशाओं को बैग तथा शगुन कीट का वितरण किया गया। वही वर्ष 2023 और 24 में सभी कार्यों में बेहतर रहने वाली आशा राघव देवी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

इस दौरान इनके साथ ही अन्य कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीसीपीएम परमेश्वर शाही ने की।अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह ने कहा कि आशा सम्मेलन में आशा योजना से संबंधित कई बिंदुओं पर बेहतर तरीके से जानकारी दी है।
वहीं 2023 और 24 के समस्त कार्यों के आधार पर शीतलापुर गांव के आशा राघव देवी को प्रथम जबकि बजहा उर्फ अहिरौली के आशा किरन देवी को दूसरा तथा गिरहिया के आशा बबीता देवी को तीसरा स्थान मिला। इन आशाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर 11 लाभार्थियों को फाइलेरिया का कीट दिया गया। जबकि सभी आशाओं को बैग और शगुन कीट का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें