फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में आशा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी गांव स्तर तक देने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं की है। आशा बहन अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सभी सरकारी योजनाओं को बखूबी जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का कार्य करती हैं। आशा सम्मेलन के माध्यम से बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया जाता हैं।
डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में भी आशाओं की अहम भूमिका रहती है।