फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आशा बहुओं ने बेहतर किया काम, मिला सम्मान

Tue, 18 Mar 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में मंगलवार को आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुओं को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी में प्रथम पुरस्कार रागिनी सिंह बभनी उपकेंद्र, द्वितीय पुरस्कार किरण सौरहा उपकेंद्र, तृतीय पुरस्कार पवन कुमार कम्हारिया उपकेंद्र को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
एएनएम नजमा, शीला तुलसी, रीना देवी, रमिता, विजय लक्ष्मी सहित आशा में प्रथम पुरस्कार प्रभावती देवी मटिहनवा, द्वितीय आशा गुप्ता मटिहनवा, तीसरा पुरस्कार जानकी देवी गोपालपुर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं संगिनी में प्रथम पुरस्कार अनीता प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार रीता यादव, कीर्ति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि आशा सम्मेलन में शासन की योजना, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर लाभान्वित कराने का उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान सभासद जय प्रकाश गोंड, सभासद मनोज जायसवाल, अधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. निरंजन अग्रहरि, डॉ. आफरीन कबीर, फार्मासिस्ट मुरलीधर पांडेय, राजेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश अग्रहरि, ममता जायसवाल, अंकिता, नीतू स्टाफ नर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें