फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाली एएनएम को चेतावनी

Tue, 18 Mar 2025 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाली एएनएम को चेतावनी दी और कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया जाए और टीकाकरण की फीडिंग यूविन पोर्टल पर समय से की जाए। उन्होंने बताया कि कुछ एएनएम अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं निभा रही हैं और पोर्टल पर समय से डेटा अपलोड नहीं कर रही हैं। यदि इनमें सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षक ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है, लेकिन कई एएनएम की ओर से इस कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें