फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोड बढ़ते ही दगा देने लगे ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 10 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली का उपयोग बढ़ गया है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंकने लगे हैं। रोजाना सात-आठ ट्रांसफॉर्मर जिले में जल रहे हैं। वहीं विभागीय वर्कशॉप में रोजाना सिर्फ छह ट्रांसफाॅर्मरों का ही मरम्मत हो पा रहा है। ऐसे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने में तीन से चार दिन लग जा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर में विभागीय वर्कशॉप बिजली विभाग की देखरेख में संचालित है। अभियंता सनी सिंह वर्कशॉप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। उनकी देखरेख में 13 कर्मी मरम्मत कार्य करते हैं। वर्कशॉप के सीनियर फिटर इलेक्ट्रिक मुनिंदर ने बताया कि इस माह पहली तारीख से अब तक 72 ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण मरम्मत के लिए आ चुके हैं।
जल चुके ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत में सर्वाधिक समय बाइंडिंग में लगता है। ट्रांसफाॅर्मर जलने और मरम्मत का ग्राफ देखें तो हर रोज औसतन आठ ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं, लेकिन अधिकतम छह ट्रांसफाॅर्मर ही एक दिन में ठीक हो पा रहे हैं। 10 केवीए व 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर अधिक जल रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगभग कुल 4.35 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं जिन्हें निर्बाध आपूर्ति के लिए करीब 14,700 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। अभी तक स्थिति ठीक थी। क्योंकि खपत कम होने से लोड कम था, लेकिन अब तापमान के साथ लोड भी बढ़ रहा, जिसके कारण ट्रांसफाॅर्मर जलने का क्रम तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें