लक्ष्मीपुर। शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय व संचालन बीडीओ लक्ष्मीपुर अमित कुमार मिश्र ने किया।
सदन के पटल पर बीडीओ लक्ष्मीपुर ने एजेंडा व कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए वर्षवार ब्यौरा रखा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सर्वसमाज के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता में है।
क्षेत्र पंचायत सदन में वर्ष 2024-25 में कुल बजट में राज्य वित्त तीन करोड़ 89 लाख, मनरेगा चार करोड़ पांच लाख, मनरेगा से चार करोड़ 86 लाख का बजट ध्वनि मत से पारित हुआ। ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि गांव की विकास पूरी पारदर्शिता के साथ करना होगा। इसके लिए सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों में आपसी तालमेल आवश्यक है। शासन की मंशा के अनुरूप ही विकास कार्य करना गांव से जुड़े हर कर्मचारियों का दायित्व है। इस दौरान ज्वाइंट बीडीओ विजय कुमार मिश्र, संतोष पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, सुरेश चंद सहानी, जमीउल्लाह, सत्यसेन मौजूद रहे।