सिसवां कस्बे में चहल्लुम के पर्व पर अकीदतमंदो ने जुलुस निकाल कर क़र्बला के शहीदों को याद किया।
सिसवा बाजार/ नौतनवा। मोहर्रम के चालीस दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर शुक्रवार को अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर कर्बला के शहीदों को याद किया। सिसवा कस्बे के सेनानी नगर नौका टोला, गजरू टोला, मिशकारी टोला से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इसमें अकीदतमंदों ने ताजिए के साथ इमाम हसन हुसैन की याद में नारे लगाए। जुलूस में अखाड़े के खिलाड़ी करतब दिखाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजकीय महिला चिकित्सालय के पास कर्बला पहुंचे। चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की शाम जुलूस निकालकर इमाम हुसैन को याद किया। इसमें शामिल ताजिया जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं दर्जनों युवा नारा लगाते एवं हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे।
जुलूस कस्बे के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर कर्बला पहुंचा। यहां लोगों ने नमाज अदा कर परिवार, नगर एवं देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।