फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 13 करोड़ से बगे दो बिजली उपकेंद्र, डीपीआर तैयार

विज्ञापन
बृजमनगंज बस स्टेशन पर लगाया गया ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। बहदुरी बाजार और पनियरा- मुजुरी के मध्य में पनियरा देहात में विद्युत सबस्टेशन बनाने के लिए 13 करोड़ की डीपीआर तैयार हुई है। दोनों क्षेत्रों में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। वहीं हरपुर और महराजगंज शहर में दो विद्युत स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। इनके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। यह दोनों सबस्टेशन 12 करोड़ की लागत से बने हैं। बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र से वर्तमान में 15 एमवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर से बृजमनगंज और धानी और बहादुरी फीडर के जरिए लगभग 85 गांवों में बिजली आपूर्ति होती थी। इस उपकेंद्र से 22,000 उपभोक्ता जुड़े हैं। उपखंड अधिकारी बृजमनगंज आशुतोष अग्रहरि के अनुसार इस क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से बनी थी, जिसके कारण बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान आम बात थी। इस समस्या के समाधान के लिए हाल ही में बृजमनगंज उपकेंद्र पर 5 एमवीए क्षमता का एक नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है।
अब कुल 20 एमवीए टांसफाॅर्मर से इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा, नगर पंचायत नौसागर और खड़खोड़ा में नए फीडर स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। वहीं, विद्युत निगम की ओर से बहादुरी बाजार नया सब स्टेशन बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। नया उपकेंद्र बनने से बहादुरी क्षेत्र के गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह, पनियरा और मुजुरी विद्युत उपकेंद्रों के बीच पनियरा देहात में एक नए उपकेंद्र के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। पनियरा उपकेंद्र में वर्तमान में 10 एमवीए और एक 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, जो हंसखोरी, महुआ शुक्ल, पनियरा टाउन, पनियरा देहात और गांगी बाजार फीडरों से 22,803 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करते हैं। इस क्षेत्र में ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, मुजुरी सबस्टेशन पर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है, जो नरकटहा, डोमरा और मुजुरी फीडरों के जरिये 11,876 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करता है।
पनियरा के उप खंड अधिकारी राहुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए पनियरा और मुजुरी के बीच पनियरा देहात में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है, और जमीन चिह्नित करने का कार्य भी शुरू हो गया है। डीपीआर को जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस नए उपकेंद्र के बनने से पनियरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें