फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लखनऊ के लिए एक और एसी बस

Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तापमान बढ़ने के साथ चल रही गर्म हवाएं इन दिनों यात्रियों की मुश्किल बढ़ा रही है। सामान्य बसों के सहारे लंबे रूट की यात्रा कठिन हुई है। महराजगंज डिपो ने समस्या देखते हुए दूसरी एसी बस का संचालन शनिवार से प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए यात्री भी पहले दिन अच्छी संख्या में मिलने से डिपो का हौसला बढ़ा है। महराजगंज डिपो से एक एसी बस की सुविधा लखनऊ तक पहले से प्रभावी है। यह सुबह छह बजे जाती है। साथ-साथ एक सामान्य बस भी लखनऊ के लिए दोपहर के समय जाती थी, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ बढ़ते तापमान के कारण यात्री कम मिल रहे थे।
समस्या देखते हुए डिपो ने दूसरी एसी बस का प्रबंध कर दिया है। शनिवार को पहले दिन इस बस को दोपहर एक बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया जिसमें 40 यात्री लखनऊ, फैजाबाद व अयोध्या के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें