फरेंदा। नेहरू युवा केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में जयपुरिया मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में अंजली यादव को प्रथम, सुष्मिता को द्वितीय तथा श्वेता त्रिपाठी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। खो खो बालिका वर्ग मे बनकटी की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। कबड्डी में रतनपुर खुर्द की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। बालीबाल में मथुरानगर और महदेवा बुजुर्ग की टीम फाइनल में पहुंचीं। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाए सामने आती है। स्वस्थ्य रहने के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन हृदेश यादव ने किया। इस दौरान रविंद्र कुमार, गिरिजेश यादव, कमलेश शर्मा, विशाल वर्मा, श्रीकेश यादव, सूरज यादव, वरुण पांडेय मौजूद रहे।