फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर परिसर में गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग में समय माता मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। परिसर में चारों ओर फैली गंदगी से परेशान लोगों ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी जदूलाल ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। नवरात्र में मंदिर परिसर में लोग पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। कई श्रद्धालु दुर्गंध व अस्वच्छता देखकर वापस लौट जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे जित्तन, राजवीर, सूरज, पन्नेलाल, अभिषेक, विनय, अनिल और आयुष ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम पंचायत से लेकर संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर बार केवल आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान लोगों ने खुद भी झाड़ू और फावड़ा उठाकर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें