फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौराहे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालगर। घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव स्थित पुल के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव सोमवार को मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। चौकी प्रभारी जखिरा धर्मेंद्र जैन के अनुसार, मृतक की पहचान बारी गांव के पूरब टोला निवासी गोविंद प्रसाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें