फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोलकाता की घटना पर भड़का आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

Tue, 20 Aug 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मंगलवार को आक्रोश भड़क उठा। घटना को लेकर जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से सक्सेना चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में रुद्रपुर शिवनाथ के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शमसुद्दीन अंसारी, जितेंद्र कुमार, परवेज खान, किफायतुल्लाह, शनि मौजूद रहे।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार की शाम शिक्षिका नुसरत जहां के नेतृत्व में कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर डॉ. इमरान खान, शशिभूषण अग्रहरी, फातमा बनो मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, डॉक्टर के साथ हुई निंदनीय घटना के विरोध में व्यापारियों व अन्य लोगों ने नौतनवा कस्बा के जयहिंद चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार से यह घटना घटित हुई है यह समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सभासद प्रमोद गौतम, डॉ. अभिजीत यादव, गौतम जोशी, इमरान खान, राकेश जायसवाल, सैयद बिलाल अहमद, फिरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें