कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
लखनऊ रवाना हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों का धरना 14वें दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने वादे पर अमल नहीं कर रही है। संगठन की मांगें अब तक पूरा नहीं किया गया। इसके बाद 15 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रवाना हो गए।
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि अब लड़ाई तेज होगी। जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन पर है। सेंटर का संचालन नहीं किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से परेशान होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगें शासन स्तर पर लंबित है। सरकार की ओर से मानदेय के लिए ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर राजमती, ज्ञानमती, संगीता, सरोज, पुष्पा, प्रमिला, रिकीं, मीरा, वेइला देवी, शांति आदि मौजूद रहीं।