चिउटहा। शनिवार दोपहर में कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया में सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। ग्राम सभा परसिया निवासी ज्योतिष मणि 12 गांव के बाहर पुल पर बैठा हुआ था।
इस बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से ज्योतिष मणि की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हो गया। मृतक ज्योतिष मणि दो भाइयों में छोटा था।
माता गुड्डी देवी अपने बेटे की मौत पर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। कोठीभार थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार, चालक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।