फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुमन्य मुद्रकों के अलावा अन्य प्रकाशन की पुस्तकें बेचने वाले विक्रेता पर दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
जीएसवीएस में पुस्तक मेला में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा।
विज्ञापन
जीएसवीएस में पुस्तक मेला का डीआईओएस प्रदीप शर्मा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। डिजिटल व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में भी एनसीईआरटी की पुस्तकों का अहम योगदान है। एनसीईआरटी की गुणवत्ता व कम मूल्य का होना इसे और प्रचलित करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल व इंटर के लिए तीन मुद्रकों की किताब अनुमन्य की गई हैं। सभी माध्यमिक स्कूल इसका अनुपालन सुनिश्चित करें कि यही किताबें उनके यहां बच्चों के लिए यही किताबें प्रयोग में लाई जाएं।
यह बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने जीएसवीएस में आयोजित पुस्तक मेला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर इसका उल्लंघन स्कूल में या दुकानों पर हो रहा है तो विभाग को सूचित करें। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी जो अनुमन्य मुद्रकों के अलावा अन्य प्रकाशन समूह की पुस्तकें बिक्री कर रहे।
विज्ञापन

नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रोफेसर शिब्बन सक्सेना सभागार में शासन के निर्देश पर सरकारी पुस्तकों के मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईओएस ने कहा कि सरकार ने पुस्तकों को सस्ते दर पर विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया है।
विज्ञापन

मेले के नोडल अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले के आयोजन का उद्देश्य समस्त विद्यार्थियों को सस्ते दर पर पुस्तकें उपलब्ध कराने का मंशा है। शिक्षा सदन के प्रो. अनुभव पांडेय ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरकारी पुस्तकों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, प्रवक्ता कामाख्या जायसवाल, राजेश जायसवाल, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, संतराज यादव, मनोज यादव सभाजीत विवेकानंद, अखंड प्रताप दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें