फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कक्षा आठ में आंचल को प्रथम और दुर्गा को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र की ग्रामसभा देऊरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विद्या सागर पटेल रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन शर्मा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय में कक्षा आठ में कुमारी आंचल ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय और कुमारी बेनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में शिवानी ने प्रथम, अराधना द्वितीय, अतुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में अंश कुमार प्रथम, नंदनी द्वितीय, बेनी गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा पांच में आयुष निगम प्रथम, अमृता द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मेधावी बच्चों को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद यादव, संदीप कनौजिया, दुर्गेश सुशील, सुशील कुमार, विष्णु गुप्ता, कमलेश यादव, शैलेंद्र सहित, बृजवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें