महराजगंज। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की पैरवी से करीब 22 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायालय ने महिला अभियुक्त को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामला फरेंदा थाने से जुड़ा है। सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना क्षेत्र के मधुरी निवासी पिंकी उर्फ सुशीला पांडेय के खिलाफ चोरी और चोरी का सामान रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2004 को अभियुक्त पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगा था। घटना के दिन ही फरेंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की थी। करीब डेढ़ महीने बाद विवेचना पूरी कर रोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया था।