फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। लंबित विवेचनाओं और मुकदमों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और आचरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देश शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में दिए। गोष्ठी में डीआईजी ने महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, वाहन चोरी, लूट, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, अवैध खनन और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी विवेचनाओं को निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें