फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामनगर में यज्ञ के दौरान हुए मारपीट में घायल बुुजुर्ग की मौत

Mon, 31 Mar 2025 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रामनगर के जानकीनगर में यज्ञ के दौरान 27 मार्च को रामलीला में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुए मारपीट में घायल बुजुर्ग की सोमवार की सुबह करीब सात बजे मौत हो गई। इससे गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस तैनाती है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के टोला जानकीनगर में श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान रामलीला का आयोजन किया गया था। जहां पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। उसके दूसरे दिन दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडे और लोहे की राड लेकर आ पहुंचे। जहां गाली देते हुए हमला कर दिए। इसमें चुल्हाई 70 और परशुराम 40 सहित रमाकांत को गंभीर चोटें आई थीं।
परिजन आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए चुल्हाई को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह सात बजे के करीब चुल्हाई की मौत हो गई। देर शाम शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में तनाव का माहौल हो गया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, बुजुर्ग की मौत के बाद धारा में बढ़ोतरी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें