फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल ले जाया गया रेड सैंड बोआ सांप बरामद

Mon, 31 Mar 2025 06:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत के राजस्थान से लाया गया एक विलुप्त प्रजाति के सांप को तस्कर नेपाल ले जा रहे थे। जांच के दौरान एक मिट्टी भरे बोरे से नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने बरामद किया है। वहीं मौके से पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गया। सांप को बेलासपुर पुलिस कैंप में सुरक्षित रखा गया है। नवलपरासी जिले के प्रहरी निरीक्षक/सूचना अधिकारी नारायण थापा ने बताया कि सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने बेलासपुर पुलिस जांच के दौरान दो मुहा सांप (रेड सैंड बोआ) को एक मिट्टी भरे बोर से बरामद किया है। इसका भारतीय मूल्य 8 से 10 लाख रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये है। यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है। आमतौर पर इसका उपयोग तांत्रिक और मेडिसिन में किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें