फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बरगदवां ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक 10 वर्षीय बालिका को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोश होने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे रतनपुर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। बरगदवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर खेत में गए परिजनों की अनुपस्थिति में घर में अकेला पाकर 10 वर्षीय बच्ची को गांव के युवक ने दबोच लिया। उसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोश होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष बरगदवां अजित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें