फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योग सप्ताह का आयोजन आज से, रुपरेखा निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत योग सप्ताह का आयोजन आज से, रूपरेखा तैयार
विज्ञापन

महराजगंज। अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से योग संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 14 से 20 जून तक जहां आनलाइन व ऑफलाइन विधि से योग विषय पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मानवता के लिए योग विषयवस्तु से लोगों को योग से जोड़ने की पहल होगी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इस बार भी योग की व्यापकता की दिशा में जिम्मेदारों की ओर से सार्थक रूप से पहल की जा रही है। गांव से लेकर नगर तक मनाए जाने वाले योग सप्ताह के तहत 14 जून को योग शिक्षकों, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक, योग प्रशिक्षक, योग विशेषज्ञ, योगाचार्य के सहयोग से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग अभ्यास आदि से आनलाइन माध्यम से जोड़ने की पहल की जाएगी। जिससे कि वे जानकारी रखकर विद्यार्थियों को योग संबंधी गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें उसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

--------
इस आयोजन पर भी दिया जाएगा जोर
15 जून- शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों को प्राणायाम एवं ब्रीथिंग का अभ्यास कराया जाएगा।
16 जून- कक्षा नौ एवं 10 के विद्यार्थियों के बीच योग विषय पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
17 जून- शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों की ओर से सूर्य नमस्कार के अभ्यास का आयोजन होगा।
18 जून- कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
20 जून- नियमित योग किए जाने के लिए शिक्षकों, कर्मियों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी।
21 जून- माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से योग का आयोजन किया जाएगा।
-------------
जिले के माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों को अमृत योग सप्ताह को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। इससे योग की सार्थकता तो सिद्ध होगी ही, हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें