महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन राजमार्ग के पांच से 12 किमी के दायरे में अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा से कराया जाना है।
इसके लिए सीडीओ अनुराज जैन ने सभी खंड विकास अधिकारियों से अविलंब प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। स्थान चिह्नित करते हुए रिपोर्ट के साथ लोकेशन की जियो टैगिंग जरूरी है, जिससे (मोर्थ) मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ऑनलाइन लोकेशन जांच के बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर सके। अमृत सरोवर निर्माण की निकली मिट्टी का उपयोग राज्य मार्ग करेगा। संवाद