फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण...रिहाइश के साथ रोजगार पर भी गहराया संकट

Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज/ठूठीबारी। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के दायरे में करीब 70 मकान-दुकान आ रहे है। चिह्नांकन होने के बाद से ही कारोबारी परेशान हैं। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में किसी की पूरी दुकान आ रही है तो किसी का कुछ हिस्सा बच रहा है, लेकिन वह भी किसी काम का नहीं है। सभी लोग उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजने की तैयारी में हैं।
रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने ठूठीबारी कस्बे में चौराहे से आगे बढ़ने पर तमाम कारोबारी मिले। सभी अपने दर्द को बयां किया। करीब 200 मीटर आगे बढ़ने पर दिनेश रौनियार मिले। घर में आगे के हिस्से में वह ऑनलाइन काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुजरे वक्त में पीसीओ संचालित किया जाता था। सड़क चौड़ीकरण में पूरी दुकान समाप्त हो जा रही है। पीछे कुछ हिस्सा बच रहा है। आने वाले दिनों में काम काज को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से आगे बढ़ने पर अतुल मिले। यह दिखाने के लगे की दुकान के अंदर 18 फीट सड़क आ गई है। चिह्नांकन दिखाकर रोष प्रकट करने लगे। उन्होंने बताया कि करीब 50 साल पुरानी दुकान है। आने वाले दिनों में ध्वस्त हो जाएगी। अंदर जमीन बच रही है, लेकिन समस्या होगी। तोड़फोड़ शुरू होगी तो कारोबार चौपट हो जाएगा। तिराहे से पूरब कौशल गुप्ता की टाइल्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि पूरा बरामद चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे का हिस्सा रहता तो दुकान संचालित करने में समस्या नहीं होती। कस्बे में राजेंद्र खरवार ने बताया की भईया हमारा मकान 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा है। जद में मकान का 16 फीट हिस्सा आ रहा है। केवल चार फिट मकान शेष बच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें