फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोसदन में तोड़फोड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गोसदन में प्रवेश, सरकारी कार्य में बाधा, अभिलेख फाड़ने, तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अहमदपुर निवासी पंचायत सहायक सात्विक और जंगल फरजंद अली निवासी पंचायत सहायक अखिलेश्वर मल्ल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे उन लोगों की ड्यूटी ग्राम सचिव के साथ अहमदपुर गौसदन में लगी थी।
इसी दौरान सूरज यादव निवासी लोहियानगर अपने कई साथियों के साथ गौसदन पहुंचा। कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए बिना अनुमति प्रवेश से मना किया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लोग दीवार फांदकर परिसर में घुस गए और रजान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में हस्तक्षेप का विरोध करने पर उन्होंने रजिस्टर फाड़ दिया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें