फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन माह के प्रथम सोमवार पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे रहे। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर ''ओम नमः शिवाय'', ''हर-हर महादेव'' और ''बोल बम'' के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

ठूठीबारी संवाद के अनुसार, मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार से ही नेपाल सहित महाराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, सोनौली, बरगदवा, डगरूपुर, निचलौल, सिसवा, घुघली, मिठौरा, सिंदुरिया, परतावल, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर तथा बिहार से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार तड़के दो बजे मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने मंदिर के कपाट खोले और भगवान पंचमुखी भोलेनाथ का प्रथम जलाभिषेक व आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए पश्चिमी फाटक खोल दिया गया। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और अक्षत अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
फरेंदा संवाद के अनुसार, सावन के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ब्रह्ममुहूर्त से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं। गोपलापुर शिव मंदिर, आनंदनगर शिव मंदिर, लेजार महादेवा स्थित बउरहवा बाबा मंदिर सहित अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, अक्षत और प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र में शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फरेंदा थाना पुलिस के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रही।
विज्ञापन

परसामलिक संवाद के अनुसार, सावन माह के प्रथम सोमवार पर प्राचीन महरी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर ''हर-हर महादेव'' के जयघोष से गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कराया।

कांक्षेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक को लगी कतारें
धानी बाजार। सावन के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त ''हर-हर महादेव'' के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी धानी अमित सिंह, अरविंद यादव तथा चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें