मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा नारायनपुर में जल निगम की ओर से हर घर जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक बन रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने मानक के अनुसार काम नहीं होने का आरोप लगाकर गांव में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि निर्माण में सेम ईंट का प्रयोग हो रहा है।
प्रदर्शन कर रहे जिउत गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, तारा देवी, उमेश जायसवाल, नागेंद्र गुप्ता, शिव शर्मा, गोविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा ढाई इंच की पाइप लगाई जा रही है। पानी की टंकी के लिए बॉउंड्रीवाल में खराब ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बिना फर्स लगाए टोटी लगाया जा रहा है। अवर अभियंता महेंद्र चौहान ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद