लक्ष्मीपुर। रविवार सुबह स्थानीय बाजार में एकमा मोड़ युवक का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
चौकी प्रभारी सजंय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।