फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 09 Jul 2024 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी एक महिला का घर में सोमवार देर रात फंदे से लटका शव मिला था। भिटौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मां ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद और उसके तीन अन्य साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में भानमती देवी ने बताया कि अपनी बेटी संतीरा की शादी छह साल पहले गांव के ही सुनील के साथ की थी। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही। आरोप है कि कुछ समय बीतने के बाद दामाद संतीरा को दहेज में रुपये, पैसे, गाड़ी एवं अन्य सामग्री के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार उसने मारपीट कर पुत्री को घर से निकल भी दिया था, जिसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी।
भानमती देवी ने शिकायत पत्र में यह भी लिखा है कि दामाद बेंगलुरु में रहकर काम करता है, लेकिन हम लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि वह आठ जुलाई को घर आ जाएगा। सोमवार को घटना के दिन वह दो बजे तक घर आ गया था और सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि महिला की मां भानमती देवी की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें