फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम पोर्टल की गई शिकायत के फर्जी निस्तारण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। विकास खंड धानी के कानापार गांव निवासी प्रतीक अग्रहरी ने एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर धानी बाजार में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था की शिकायत की थी। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने मामले में लीपापोती करते हुए शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, बिना ओटीपी बताए शिकायत का पोर्टल की वेबसाइट पर निस्तारण कर दिया गया। इतना ही नहीं मामले में फर्जी हस्ताक्षर कर कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई, जबकि मौके पर गांव में सफाई का कोई काम ही नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी माधुरी देवी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें