महराजगंज। बीते दिन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी। इसमें पता चला की कई कर्मी लंबे समय से गैरहाजिर हैं। बृहस्पतिवार को उन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत शिखा सिंह, कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर, चांदनी सिंह, एनएम सुमन व अंकिता गुप्ता की सेवाएं लगातार अनुपस्थित रहने पर समाप्त कर दी गई है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई तक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण 70 प्रतिशत से कम टीकाकरण किए जाने पर एएनएम का वार्षिक मानदेय वृद्धि बाधित किया गया है। 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण करने वाली नियमित व संविदा एएनएम को नोटिस जारी किया गया है।